श्रीनगर। उपायुक्त बडगाम डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट ने रविवार को हीवूडर का दौरा किया। उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी की तैयारी एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान डीसी ने उस स्थल का निरीक्षण किया जहां कार्यक्रम आयोजित होने हैं। उन्होंने जिला प्रशासन, स्थानीय गुरुद्वारा कमेटी और समुदाय प्रतिनिधियों के साथ मिलकर तैयारियों की स्थिति का जायजा लिया। डीसी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ अत्यंत सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व रखती है। संवाद