फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ऑपरेशन गंडूल में आतंकियों के पांच ठिकाने नष्ट, एक जला शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-सुरक्षाबलों ने दायरा पड़ोसी गांवों तक बढ़ाया, दहशतगर्द लगातार बदल रहे ठिकाना
विज्ञापन


-अभियान पांचवें दिन में प्रवेश, ड्रोन तथा हेलीकॉप्टरों से लगातार पूरे इलाके की निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के गंडूल के जंगलों में छिपे आतंकियों को बाहर निकालने का अभियान रविवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन का दायरा पड़ोसी गांवों तक बढ़ा दिया है। चिह्नित ठिकानों पर मोर्टार से गोलाबारी की जा रही है। सुरक्षाबलों की लगातार आक्रामक रणनीति के बाद पहाड़ों के चप्पे-चप्पे से परिचित आतंकी लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। अब तक चार से पांच आतंकी ठिकाने नष्ट किए जा चुके हैं। इस बीच एक गुफानुमा ठिकाने से जला हुआ शव बरामद किया गया है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह किसी आतंकी का ही शव होगा, जो सेना की ओर से दागे गए मोर्टार से लगी आग में झुलस गया होगा।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल घने जंगल में छिपे दहशतगर्दों की निगरानी के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बुधवार से आतंकी यहां शरण लिए हुए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह सुरक्षा बलों ने जंगल की ओर कई मोर्टार गोले दागे। घने जंगल में प्राकृतिक गुफाओं में आतंकियों ने ठिकाना बना रखा है। एहतियात के तौर पर पड़ोसी पॉश क्रेरी इलाके में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आतंकवादी नागरिक बस्तियों में न घुस जाएं। पुलिस का मानना है कि दो से तीन आतंकवादी वन क्षेत्र में फंसे हुए हैं क्योंकि बलों ने कड़ी घेराबंदी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते सील
सुरक्षा बल लगातार इलाके में घेराबंदी बनाए हुए हैं। पहाड़ी पर जहां संभावित ठिकाने होने का शक है वहां से लगने वाले सभी रास्तों को लगभग सील कर दिया गया है। आने जाने वालों को पूछताछ के बाद ही जाने की अनुमति दी जा रही है।


कर्नल समेत चार हो चुके हैं बलिदान
बुधवार को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में कर्नल मनप्रीत, मेजर आशीष, जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट व सेना का एक जवान बलिदान हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें