अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। क्राइम ब्रांच कश्मीर (सीबीके) के इकोनॉमिक आर्थिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद को किसी का भाई बताने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया।
सीबीके को एक लिखित शिकायत मिली थी जिसमें एक शख्स ने आरोप लगाया है कि अमीर अहमद मुंशी वास्तव में शौकत हुसैन भट निवासी हमदानिया कॉलोनी, बेमिना, श्रीनगर ने खुद को उसका भाई होने का झूठा दावा किया था। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और प्रस्तुत किए। इन दस्तावेज में नगरपालिका जन्म तिथि प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, स्कूल रिकॉर्ड, मतदाता सूची और स्थायी निवासी प्रमाण पत्र (पीआरसी) शामिल हैं जिन्हें श्रीनगर की सक्षम अदालत में प्रस्तुत किया गया।
आरोपी के कृत्यों से प्रथम दृष्टया भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420, 468 और 471 के तहत दंडनीय अपराध का पता चलता है। मामले का संज्ञान लिया गया है और आरोपी के खिलाफ थाना आर्थिक अपराध शाखा कश्मीर में मामला दर्ज किया गया है। बयान में कहा गया है कि मामले की जांच जारी है।