श्रीनगर। दो दिवसीय वैली यूरोकॉन-3 अंतरराष्ट्रीय मूत्र रोग सम्मेलन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में कार्यशालाएं एवं सतत चिकित्सा शिक्षा सत्र आयोजित किए गए। इस सम्मेलन में 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया जो जम्मू-कश्मीर के मूत्र रोग समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन बन गया। सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के ज्ञानवर्धक व्याख्यानों से हुआ। इसमें लैप्रोस्कोपिक रैडिकल प्रोस्टेटेक्टॉमी से लेकर बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया की नई चिकित्सा पद्धतियों तक विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। संवाद