फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बुमहामा में कार और बाइक की टक्कर<bha>;</bha> एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। जिले के बुमहामा इलाके में रविवार देर शाम को सड़क हादसे में 25 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल को एक एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फैजान अहमद पीर (25) की मौत हो गई जो चेक ड्रगमुल्ला का रहने वाले मोहम्मद अशरफ पीर का बेटा था। घायलों में असरार अहमद शाह और मंजूर अहमद डार शामिल हैं। ये दोनों भी चेक ड्रगमुल्ला के रहने वाले हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए कुपवाड़ा के उप जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से असरार अहमद शाह को श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना की आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें