श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला (87) को एक हफ्ते के इलाज के बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी हालत में संतोषजनक सुधार हुआ है। पेट में संक्रमण होने से उन्हेंं मंगलवार को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री का दिसंबर 2014 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। ब्यूरो