श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती आजम मुफ्ती नसीरुल इस्लाम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सभी सदस्यों को यह सूचित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि राज्य के प्रमुख विद्वान, प्रसिद्ध राजनीतिक और सामाजिक व्यक्तित्व जेनाबी सैयद सलीम गिलानी को रविवार को औपचारिक रूप से जम्मू-कश्मीर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के केंद्रीय निकाय में शामिल किया गया है। उनकी स्थिति और जिम्मेदारियों की घोषणा जल्द की जाएगी। ब्यूरो