फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर में सभी 10 केकेजी हो चुके हैं स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उपायुक्त अक्षय लबरू ने बुधवार को डीसी कार्यालय में एचएडीपी परियोजना के तहत जिला श्रीनगर में स्थापित किसान खिदमत घरों (केकेजी) की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। बैठक की शुरुआत में उपायुक्त को अवगत कराया गया कि जिला श्रीनगर को आवंटित सभी 10 केकेजी सफलतापूर्वक स्थापित हो चुके हैं और 10 में से 8 कृषि उद्यमी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन




बैठक में यह भी बताया गया कि अब तक 3500 किसान केकेजी का दौरा कर चुके हैं और केकेजी एप पर पंजीकरण कराकर केकेजी की ओर से दी जाने वाली सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। इस अवसर पर डीसी ने अधिकारियों को केकेजी ऐप पर किसानों के 100% पंजीकरण की संतृप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि उद्यमी सीएससी के माध्यम से किसानों को कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से संबंधित सेवाएं उनके द्वार पर उपलब्ध कराएं और कृषि उद्यमी सफल कृषि उद्यमी के रूप में उभरें। इससे पूर्व, मुख्य योजना अधिकारी फैयाज अहमद डार ने बैठक के दौरान विस्तृत प्रस्तुति दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें