श्रीनगर। जीसी सीआरपीएफ हुमहामा में श्रीनगर सेक्टर के आईजी पवन कुमार शर्मा की उपस्थिति में महिला हाई एल्टीट्यूड बाइक रैली के तीसरे संस्करण औपचारिक रूप से संपन्न हुआ। इस सात दिवसीय अभियान को 23 सितंबर को लाल चौक स्थित प्रतिष्ठित घंटाघर से डीजी सीआरपीएफ ने हरी झंडी दिखाई थी। श्रीनगर से पैंगोंग त्सो और वापस 1,400 किलोमीटर के चुनौतीपूर्ण मार्ग को तय करते हुए, टीम ने खड़ी चढ़ाई और ऊबड़-खाबड़ इलाकों का सामना किया। सीआरपीएफ की ‘यशस्विनी’ महिला बाइकर्स ने इस यात्रा को पूरा किया। ब्यूरो