फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आरओ कुहिहामा 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार की शिकायत पर एसीबी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

बिल पास करवाने की एवज में अधिकारी ने मांगी थी रिश्वत
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बांदीपोरा के कुहिहामा से वन विभाग के रेंज अधिकारी (आरओ) को बिल पास करवाने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुश्ताक अहमद सोफी निवासी ओनागाम, बांदीपोरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने दी शिकायत में बताया था कि वह ठेकेदार है और उसने 321000 की राशि के लिए आवंटित कार्य पूरा कर लिया है। इसके बाद वन विभाग पहले ही उसके पक्ष में दो बिल जारी कर चुका है। हालांकि, एक लाख रुपये का अंतिम बिल डेढ़ माह से बकाया है। इसके लिए संबंधित रेंज अधिकारी मुश्ताक अहमद सोफी ने तीन बिलों पर कमीशन के रूप में 15000 रुपये की रिश्वत की मांग की। बातचीत के बाद 10 हजार रुपये पर मामला सुलझा। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया। एसीबी बारामुला में मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई। टीम ने जाल बिछा कर आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें