श्रीनगर। बडगाम जिले के शरीफाबाद हलके के पटवारी को दस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने की। आराेपी ने राजस्व रिकॉर्ड (जमाबंदी) में ऑनलाइन प्रविष्टि के लिए भूमि मालिक से रिश्वत मांगी थी। भूमि मालिक ने इसकी शिकायत एसीबी से की। एसीबी ने टीम गठित कर जांच शुरू की और जाल बिछाकर आरोपी आशिक हुसैन को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू कर लिया गया। उसके खिलाफ श्रीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो