फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक ही दिन में पहले एसडीएम ने फिर डीडीसी सदस्य ने काटा ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का फीता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। पंचायत दबलैड में ग्रामीणों को शुद्ध जल मुहैया करवाने के लिए एक ट्यूबवेल का निर्माण कार्य वीरवार को शुरू करवाया गया। इसका फीता पहले एसडीएम आरएस पुरा सीमा परिहार ने काटा। इसके करीब दो घंटे बाद डीडीसी सदस्य गारू राम भगत ने भी फीता काटकर कार्य का उद्घाटन कराया।
जल जीवन मिशन के तहत बनाए जा रहे इस ट्यूबवेल पर कुल 4 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में दो करोड़ 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस ट्यूबवेल के लगने से पंचायत में आठ गांवों के करीब एक हजार परिवार लाभान्वित होंगे। जल शक्ति रूरल डिविजन जम्मू की ओर से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की शुरूआत एसडीएम आरएस पुरा ने की।उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के तहत ट्यूबवेल और ओवरहेड बनाने का कार्य शुरू हुआ है। इससे आम लोगों को स्वच्छ पानी मिलेगा। एसडीएम फीता काटने और भाषण देने के बाद चली गईं। इसके करीब दो घंटे बाद डीडीसी सदस्य गारू राम भगत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने जल शक्ति विभाग के उच्चाधिकारियों को पहले डांटा, फिर उस ट्यूबवेल के कार्य का दोबारा उद्घाटन करवाने के लिए कहा। विभागीय अधिकारियों ने आनन-फानन फीते का इंतजाम किया और डीडीसी सदस्य से भी फीता ट्यूबवेल के कार्य का फीटा कटवाया। डीडीसी सदस्य ने भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण इलाके के लोगों को पीने का साफ पानी समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। इसके बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। एक ही दिन में ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का फीता दो बार काटने पर स्थानीय लोग सरकार और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। इसका कारण जानने के लिए डीडीसी सदस्य गारू राम भगत को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


हम दोनों को एकसाथ ही ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का उद्घाटन करना था। लेकिन, मैं जल्दी में थी। मुझे किसी दूसरे कार्य से कहीं पहुंचना था। इसलिए, मैंने पहले फीता काट दिया।
- सीमा परिहार, एसडीएम, आरएस पुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें