श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कश्मीर डिवीजन और लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र के सभी जिला न्यायालयों के लिए शीतकालीन समय सारिणी की घोषणा की। यह 1 दिसंबर से लागू होगी और 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। रजिस्ट्रार जनरल एमके शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन न्यायालयों में कार्यालय समय सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा, जिसमें दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा। वहीं, न्यायालय की बैठकों का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। संवाद