फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ और हरित जम्मू-कश्मीर के लिए जनभागीदारी जरूरी : डार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण स्वच्छता निदेशालय द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय स्वच्छता महोत्सव का समापन शनिवार को आरडीडी पार्क हरवान में हुआ। मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जावेद अहमद डार रह। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित जम्मू-कश्मीर के लिए जनभागीदारी जरूरी है। 0
विज्ञापन

उन्होंने अभियान में नागरिकों, पंचायतों और विभिन्न हितधारकों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित जम्मू-कश्मीर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उनकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। अभियानों और आयोजनों से आगे बढ़कर स्वच्छता अभियान को जारी रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता दैनिक जीवन और आस्था का अभिन्न अंग बननी चाहिए।
इस दौरान हजरबल के विधायक सलमान सागर, ग्रामीण विकास सचिव मोहम्मद एजाज असद, ग्रामीण स्वच्छता महानिदेशक अनु मल्होत्रा, ग्रामीण विकास निदेशक कश्मीर शब्बीर हुसैन भट सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें