सीएम उमर अब्दुल्ला ने अथवाजन में केंद्रीय पशु चिकित्सा अस्पताल की आधारशिला रखी। संवाद
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को श्रीनगर के अथवाजन में केंद्रीय पशु चिकित्सा अस्पताल की आधारशिला रखी। करीब 11.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पशु अस्पताल चिकित्सा उपचार, निदान और पशु कल्याण सेवा के लिए एक अत्याधुनिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा। पशुपालकों और डेयरी किसानों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल की स्थापना से पशुपालकों को आधुनिक पशु चिकित्सा सेवाएं, रोग नियंत्रण उपाय और आपातकालीन देखभाल एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से बहुत लाभ होगा। कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के अभिन्न अंग के रूप में पशुधन और डेयरी क्षेत्रों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी और लाल चौक के विधायक अहसान परदेसी भी मौजूद थे। ब्यूरो-