फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर विश्वविद्यालय में छात्रों को किया संबोधित, कहा- केंद्र सरकार 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। भारत के भविष्य को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बातें केंद्रीय श्रम और रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कश्मीर विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करते हुए कहीं। विकसित भारत-युवा कनेक्ट पहल के तहत उन्होंने कहा कि सरकार 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप रणनीतिक नीतियों और पहलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. मंडाविया ने भारत की प्रगति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। विकसित भारत-युवा कनेक्ट पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को देश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करना था। उन्होंने देश के युवाओं की प्रशंसा की जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि युवा छात्रों की ताकत, महत्वाकांक्षा और नवाचार भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, विकसित भारत का सपना हमारे युवाओं के दृढ़ संकल्प और प्रतिभा के माध्यम से साकार होगा। मंत्री ने युवा सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया, जिसमें शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित करने वाले प्रमुख नीतिगत निर्णयों और बजट आवंटन का हवाला दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पर्यावरण स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत विश्वविद्यालय परिसर में पौधा भी लगाया। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के साथ चर्चा कर उनके सपनों का विकसित भारत बनाने के लिए उनके सुझाव ले रही है। युवाओं के सपनों के अनुरूप विकसित भारत बनाने के लिए पूरे देश में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें