फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बडगाम में मतगणना स्टाफ का हुआ पहला रैंडमाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट ने वीरवार को बडगाम के उपचुनाव के लिए मतगणना से पहले मतगणना स्टाफ का पहला रैंडमाइजेशन किया। यह प्रक्रिया आगामी मतगणना में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए तैयार की गई है जो 14 नवंबर 2025 को बडगाम के बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित की जाएगी। रैंडमाइजेशन में 66 कर्मियों का चयन किया गया जिसमें मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक और माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल हैं। साथ ही 80% रिजर्व कर्मी भी शामिल किए गए जो मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। रैंडमाइजेशन प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समर्पित सॉफ्टवेयर के माध्यम से की गई जिससे मतदान स्टाफ के चयन में निष्पक्षता और तटस्थता सुनिश्चित हुई। डीसी कार्यालय बडगाम में आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें