फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बडगाम में कार और जेसीबी की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी कार की टक्कर एक जेसीबी से हो गई। घायलों की पहचान ओवैस अहमद सोफी (18) और वहीद अहमद वानी (23) दोनों निवासी अरवाह बीरवाह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


दोनों युवक कपड़ों की रेहड़ी लगाने का काम करते हैं और बीरवाह बाजार की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा गोंडीपोरा बीरवाह के पास हुआ। टक्कर के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर पुलिस और चिकित्सा टीम की मदद से अस्पताल पहुंचाया। दोनों को पहले उप-जिला अस्पताल बीरवाह ले जाया गया जहां से उन्हें श्रीनगर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें