श्रीनगर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सांस्कृतिक इकाई श्रीनगर ने सोमवार को गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर में चल रहे नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत एक लघु नाटक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था। नाटक के माध्यम से छात्रों को यह संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के जीवन को नष्ट करता है बल्कि परिवार और समाज पर भी गहरा प्रभाव डालता है। संवाद