कुपवाड़ा। डीसी के निर्देश पर एडीसी हंदवाडा जावेद नसीम मसूदी ने सरकारी हाई स्कूल विलगाम हंगनिकुट में एक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। शिविर में आए लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। इस मौके पर कई मामलों का मौके पर ही एडीसी के निर्देश पर अधिकारियों ने निपटारा कर दिया। इस अवसर पर बोलते हुए, एडीसी ने लोगों से इन साप्ताहिक शिकायत निवारण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। संवाद