फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव हों या न हों, पार्टी जन सेवा के लिए हमेशा तैयार : भाजपा

Mon, 16 Oct 2023 12:28 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
खोनमोह में हुए सम्मेलन में डीडीसी सदस्य ने कहा पार्टी को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

महिलाओं सहित कई युवाओं ने थामा दामन
संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। चुनाव हों या न हों, लेकिन भाजपा जन सेवा के लिए हर समय तैयार है। यह बातें भाजपा नेता और डीडीसी सदस्य एजाज हुसैन ने रविवार को लाल चौक निर्वाचन क्षेत्र के तहत श्रीनगर के खोनमोह इलाके में हुए सम्मेलन में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि घाटी में पार्टी को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी के चलते महिलाओं सहित 40 के करीब युवा ने पार्टी का दामन थामा है।
विज्ञापन


ऐजाज ने कहा कि भाजपा बिना किसी असमानता के सभी क्षेत्रों के लोगों की सेवा करने वाली पार्टी है। ऐसा नहीं है कि चुनाव नजदीक हैं और हम लोगों के मुद्दों पर ध्यान देना शुरू कर देंगे। हम जनता के लिए, जनता के द्वारा और जनता के लिए हैं। लाल चौक निर्वाचन क्षेत्र, विशेषकर खोनमोह में कई विकासात्मक कार्य किए गए हैं। लेकिन और भी बहुत काम करने की जरूरत है। उन्होंने भाजपा को एकमात्र ऐसी पार्टी करार दिया जो बिना किसी असमानता के समाज के सभी वर्गों के लिए काम करती है। नए प्रवेशकों ने नया कश्मीर के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण और मिशन की भी सराहना की। सम्मेलन में 500 से अधिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें