फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा कश्मीर में निकालेगी एकता मार्च

विज्ञापन
श्रीनगर में भाजपा की एकता यात्रा की जानकारी देते भाजपा नेता। स्रोत भाजपा
विज्ञापन
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता मार्च, सेमिनार, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक सहित कई कार्यक्रम आयोजित करेगी।
विज्ञापन

जम्मू और कश्मीर भाजपा के महासचिव बलदेव सिंह बिलावरिया, भाजपा मीडिया जम्मू-कश्मीर के सह-प्रभारी साजिद यूसुफ शाह और भाजपा कार्यालय सचिव कश्मीर सलिंदर सिंह ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्रीनगर के जवाहर नगर स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता की।
सरदार पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बिलावरिया ने समकालीन भारत में उनकी विरासत की प्रासंगिकता दोहराई और इस अवसर पर कई कार्यक्रमों की घोषणा की जिनमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में युवाओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज के सदस्यों की भागीदारी वाली एकता यात्रा भी शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें