फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फेडरेशन के कार्यालय का उद्घाटन, निकाय का किया गठन

सार

बांदीपोरा टाउन हॉल में ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरिंग फेडरेशन की बैठक आयोजित हुई। इसमें व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई और नए निकाय व कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
बांदीपोरा ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरिंग फेडेरेशन की बैठक। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- बांदीपोरा ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरिंग फेडरेशन ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। बांदीपोरा ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरिंग फेडरेशन ने कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरिंग फेडरेशन के सहयोग से वीरवार को टाउन हॉल बांदीपोरा में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता बांदीपोरा के विधायक निज़ामुद्दीन भट ने की, जिनके साथ अध्यक्ष अबरार अहमद खान, हिलाल अहमद, सोफी मोहिउद्दीन और शमशाद अहमद भट भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बैठक का उद्देश्य व्यापारियों जिनमें न केवल दुकानदार बल्कि विभिन्न अन्य व्यवसायों के व्यक्ति भी शामिल थे, की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना था। इस अवसर पर, फेडरेशन ने बांदीपोरा में अपने कार्यालय का उद्घाटन किया और ज़िले के लिए एक नए निकाय का गठन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें