फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बांदीपोरा में हथियार व गोला बारूद के साथ दो आतंकी मददगार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो ग्रेनेड, पिस्टल, एके 47 की मैगजीन व गोलियां बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों ने वीरवार को हथियारों और गोला बारूद के साथ दो आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान नजीर अहमद पर्रा निवासी खाटपोरा हाजिर और मुदस्सिर अहमद पर्रा निवासी गांदरबल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सेना की चिनार कोर ने एक्स पर लिखा, विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने बांदीपोरा के गंडबल-हाजिन रोड पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक पिस्टल, एक मैगजीन, पिस्टल के आठ कारतूस, दो हैंड ग्रेनेड, एक एके 47 राइफल की मैगजीन व 18 गोलियां और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस थाना हाजिन में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें