फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बांदीपोरा में 73 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास

Mon, 16 Oct 2023 12:33 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को बांदीपोरा में 73 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही कहा कि बिजली, सड़क, पुल और जल आपूर्ति परियोजनाओं से दूरदराज क्षेत्रों के हाशिए पर रह रहे लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को जिले में चल रहे विकास कार्यों को समय पर में पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, मिनी सचिवालय में पीएमएवाईजी के भूमिहीन लाभार्थियों को भूमि आवंटन आदेश और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मंजूरी पत्र सौंपे।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। उप राज्यपाल द्वारा 68.28 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। गुलशन चौक बांदीपोरा में पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मल्टी लेवल कार पार्किंग की आधारशिला रखी। बांदीपोरा की कॉफी टेबल बुक, वुलर भेड़ डेयरी और पशुपालन विभाग, बांदीपोरा की वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 सहित विभिन्न प्रकाशनों का भी विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें