फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आफरीन... उम्मीदों के आकाश में कला की ऊंची परवाज

विज्ञापन
आफरीन की आर्ट। संवाद
विज्ञापन
- सीमांत जिले बांदीपोरा की होनहार किशोरी ने कैलीग्राफी और कलात्मक साज-सज्जा का शुरू किया ऑनलाइन व्यवसाय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले बांदीपोरा की एक होनहार किशोरी आफरीन फारूक ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल को अवसरों में बदलकर एक नया रास्ता बनाया है। बेरोजगारी और आर्थिक अनिश्चितता के दौर में आफरीन ने साहस और दृढ़ संकल्प के साथ कैलीग्राफी और कलात्मक साज-सज्जा का अपना ऑनलाइन व्यवसाय शुरू किया है। आफरीन को कैलिग्राफी (सुंदर लेखन) में महारत हासिल है।
आफरीन की कहानी एक प्रेरणा का स्रोत है जो दिखाती है कि कैसे युवा अपने हुनर और रचनात्मकता का उपयोग करके अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। आफरीन के अनुसार, सोशल मीडिया एक अच्छा प्लेटफार्म है जहां से आप अपनी प्रतिभा को दिखाने के साथ अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे सकते हैं।
विज्ञापन

आफरीन की यात्रा अभी शुरुआती दौर में है लेकिन उनका दृढ़ संकल्प और साहस लोगों को प्रेरित कर रहा है। वह एक ऐसे क्षेत्र से संबंध रखती हैं जहां बेरोजगारी अक्सर युवा पीढ़ी को हतोत्साहित करती है लेकिन आफरीन ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक नया रास्ता चुना है।
छोटी आयु में ही आफरीन ने कला के विभिन्न रूपों के प्रति प्रेम विकसित किया। आज उनके पोर्टफोलियो में सुलेख (कैलीग्राफी), रेखाचित्र, क्विलिंग, क्रोशिया, बुनाई, हूप्स एम्ब्रायडरी, टिल्ला हस्तकला, सजावटी शिल्प और यहां तक कि कविता जैसे विविध रचनात्मक कौशल शामिल हैं। ये सभी न केवल उनके समर्पण को दर्शाते हैं बल्कि पारंपरिक शिल्प को आधुनिक रुचियों के साथ पेश करने के उनकी सलाहियत की मुनादी करते हैं।
आफरीन की सोच सरल लेकिन प्रेरणादायक है। सभी प्रकार के कस्टमाइज्ड उपहार, हस्तनिर्मित वस्तुएं और अनूठी विविधताएं एक ऑनलाइन प्लेटफार्म पर एक साथ लाना आसान नहीं है। उनका मानना है कि आजकल लोग बड़े पैमाने पर उत्पादित वस्तुओं के बजाय सार्थक व हस्तनिर्मित कृतियों की तलाश करते हैं और वह इसी कमी को पूरा करना चाहती हैं।
अपने विजन के बारे में बात करने पर उनका कहना है कि, ''मैं लोगों को अपने रोजमर्रा के जीवन में कला का जश्न मनाने का मौका देना चाहती हूं। अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए मैं एक ऐसा व्यवसाय शुरू करने का सपना देखती हूं जो न केवल मुझे सहारा दे बल्कि दूसरे युवाओं को भी अपने कौशल पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करे।''
विज्ञापन


आफरीन अपने जुनून को उद्यमिता के साथ जोड़कर एक मिसाल कायम कर रही हैं कि अवसर पैदा किए जा सकते हैं सिर्फ इंतजार करने से कुछ नहीं होगा। उनकी यात्रा अभी शुरुआती दौर में है मगर उनका दृढ़ संकल्प लोगों का दिल जीत रहा है। आफरीन कश्मीरी युवाओं की एक नई सोच का प्रतिनिधित्व करती हैं जो अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहते हैं और साथ ही डिजिटल युग की संभावनाओं को भी अपनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें