फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वैनपोरा ने कुलगाम को 3-0 से हराकर जीता फुटबाल टूर्नामेंट

विज्ञापन
कुलगाम में फुटबॉल टूर्नामेंट। स्रोत पुलिस - फोटो : mathura
विज्ञापन
कुलगाम। कुलगाम पुलिस की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत शुक्रवार को कुलगाम के मिनी स्टेडियम में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। इस एकतरफा मैच में वैनपोरा फुटबाल क्लब ने कुलगाम फुटबाल क्लब को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

काफी संख्या में जुटे दर्शकों ने अपनी-अपनी टीम का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में एसएसपी कुलगाम साहिल सरंगल के साथ-साथ डीएसपी डार मोहम्मद अयूब राथर और कुलगाम पुलिस स्टेशन के एचएसओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उनके शानदार खेल भावना की सराहना की।
एसएसपी कुलगाम ने इस तरह के कार्यक्रमों की पुलिस और जनता के बीच संबंध मजबूत करने और क्षेत्र में शांति, सद्भाव और युवाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें