पुलवामा। अवंतिपोरा पुलिस ने पेट्रोलियम उत्पाद की अवैध बिक्री का भंडाफोड़ करते हुए शनिवार को 1750 लीटर डीजल और कैरोसिन जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मलंगपोरा सुनारीगुंड में अवैध बिक्री की जा रही है। एसडीपीओ अवंतिपोरा की देखरेख में टीम ने मोहम्मद शफी राथर के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस की टीम ने तकरीबन 950 लीटर डीजल और 800 लीटर केरोसीन बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया कि क्षेत्र में अगर कोई गैर कानूनी गतिविधि की जाती है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। संवाद