शोपियां में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी। संवाद
शोपियां। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से जिमनास्टिक एसोसिएशन शोपियां ने शनिवार को बटपोरा स्टेडियम में जिला जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें खिलाड़ियों ने गजब का संतुलन दिखाया।
इस इवेंट में पूरे जिले से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन शोपियां के सचिव नईम अहमद ने चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, कोच और अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल को उनके लगातार सपोर्ट के लिए और जिले में जिमनास्टिक को बढ़ावा देने के लिए जिमनास्टिक फेडरेशन के अध्यक्ष करण वतुल का आभार जताया। संवाद