पुलवामा। पुलिस ने सोमवार को पूरे जिले में व्यापक स्तर पर जांच अभियान शुरू किया। पुलिस टीमों ने अवंतिपोरा पुलिस के साथ जिले में एक साथ कई स्थानों पर सिम कार्ड विक्रेताओं की जांच की। इस दौरान लाइसेंस, केवाईसी रिकॉर्ड और अन्य संबंधित दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई। विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि वे नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें अन्यथा उल्लंघन की स्थिति में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद