फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनंतनाग में नशा तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में नशा तस्करी के चार आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी शेरबाग की टीम ने बेज बाग सरनाल इलाके में दो लोगों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान अब्दुल वहीद खान निवासी चेनी चौक अनंतनाग और आमिर यूसुफ खान निवासी मलिकनाग अनंतनाग के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 641 ग्राम चरस बरामद की गई। इसी तरह क्रांगसू गांव में पुलिस दल ने दो व्यक्तियों को पकड़ा। उनकी पहचान कैसर शकील वानी तथा फिरदौस अहमद पोया निवासी पहलू के रूप में की। उनके पास से 7.695 किलो चरस पाउडर बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें