फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'श्रीनगर और जम्मू दोनों बनेंगे स्मार्ट सिटी'

Thu, 26 May 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू, श्रीनगर समेत रियासत के किसी भी शहर को केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन में फिलहाल जगह न मिलने से विपक्ष के निशाने पर आई पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने बुधवार को एक बार फिर दोहराया कि जल्द ही श्रीनगर और जम्मू को स्मार्ट सिटी कार्यक्रम में जगह मिलेगी। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने पीडीपी नेता एवं आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री आसिया नक्काश की मौजूदगी में श्रीनगर शहर के पुराने बाजार रैणावारी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री ने उनसे कहा है कि जम्मू और श्रीनगर को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों से केंद्र ने दोनों राजधानी शहरों को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल करने पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि रियासती सरकार ने पहले से ही जम्मू, श्रीनगर के विकास की तरफ उचित कदम उठाना शुरू किया हुआ है।
विज्ञापन


आवास एवं शहरी विकास, पर्यटन, बिजली के क्षेत्र में कई योजनाएं शुरू की जा रही हैं, ताकि यहां रहने वाले लोगों को हर सुविधा मिले। इस अवसर पर स्थानीय लोगों की मांग पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राखी अराथ में परिवार के सदस्यों के अनुसार अधिकतम प्लाट लोगों को मुहैया करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें