फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जावेद डार ने कुलगाम में ब्राउन ट्राउट मछली बीज का भंडारण शुरू किया

विज्ञापन
श्रीनगर में कश्मीर टू कन्याकुमारी साइकिल रैली का शुभारंभ। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
कुलगाम। कृषि उत्पादन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, सहकारिता और चुनाव विभाग मंत्री जावेद अहमद डार ने शनिवार को कुलगाम का दौरा कर जम्मू-कश्मीर की विभिन्न नदियों में आयातित ब्राउन ट्राउट मछली के बीज के भंडारण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मंत्री ने क्षेत्र में ट्राउट पालन की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अधिकारियों ने मंत्री को बताया गया कि डेनमार्क से आयातित लगभग तीन लाख ब्राउन ट्राउट बीज जिन्हें चांसर कुलगाम स्थित ट्राउट हैचरी में विकसित और पाला गया है, अब मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए जम्मू-कश्मीर की विभिन्न नदियों में छोड़े जाएंगे।
इस दौरान कुलगाम के डीडीसी अध्यक्ष मोहम्मद अफजल पर्रे, देवसर के विधायक पीरजादा फिरोज, डीसी कुलगाम अतहर आमिर खान, मत्स्य निदेशक अब्दुल मजीद सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें