संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। उप राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने विश्व हिंदी सचिवालय में आयोजित तीसरे शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह को संबोधित किया। राष्ट्र, सार्वजनिक सेवा के प्रति और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सलाहकार को राष्ट्रपति द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने की। मॉरीशस की उप प्रधानमंत्री लीला देवी डुकुन और वित्तीय सेवा एवं सुशासन मंत्री महेन कुमार सीरुट्टुन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। सलाहकार ने दुनिया भर के प्रतिष्ठित दर्शकों और शिक्षाविदों के सामने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की स्कूल शिक्षा द्वारा शुरू की गई पहलों की जानकारी दी। यह समारोह शिक्षा में सहयोग और नवाचार के महत्व को समझने, शिक्षाविदों और नीति निर्माताओं को एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।