फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुराने गौरव को बहाल करना है हमारा संकल्प : एलजी

Mon, 28 Aug 2023 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्रीनगर के टैगोर हॉल में संस्कृति मंत्रालय, जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी व पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कारवां विरासत-2023 में भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत का प्रतीक है। जम्मू-कश्मीर की आकर्षक संस्कृति भौगोलिक और सांस्कृतिक सीमाओं को पार करती है और कला और कविता प्रेमियों के दिल और दिमाग पर राज करती है। विकास भी विरासत भी जम्मू-कश्मीर के पुराने गौरव को बहाल करने का हमारा संकल्प है।उपराज्यपाल ने प्रगतिशील समाज के निर्माण में कवियों, लेखकों और साहित्यकारों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कलाकारों और साहित्य जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों ने हमेशा सामाजिक समानता के प्रति अपनी अटल प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। उन्हें गौरवान्वित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए लोगों को विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जारी रखना चाहिए। उपराज्यपाल ने समाज के हर वर्ग से पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अमृत काल लोगों की आशाओं-आकांक्षाओं और विकसित भारत के सपने को पूरा करने का अवसर है। उन्होंने कहा, हमें अपने मूल्यों, संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के लिए खुद को फिर से समर्पित करना चाहिए और समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने डॉ. शबनम आशाई द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें