पुलवामा। सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के अधिकारियों ने बुनेरा कैंप में रविवार को पुलवामा के दुकानदारों और व्यापारियों के साथ मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान एक सैन्य अधिकारी ने आश्वस्त किया कि बुनेरा कैंप पुलवामा शहर के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है।
अपने संबोधन में मेजर अमित सभरवाल ने बुनेरा कैंप के नाम पर सेना की छवि खराब करने के इरादे से किए जा रहे घोटालों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को पिछली या भविष्य की ऐसी किसी भी घटना की सूचना बिना देरी सीधे उन्हें देने की सख्त सलाह दी। उन्होंने अपना व्यक्तिगत संपर्क नंबर साझा किया। उन्होंने कहा कि कभी किसी को परेशान नहीं किया जाएगा।
बैठक में 100 से अधिक व्यापारियों और दुकानदारों ने भाग लिया। सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मेजर सभरवाल ने दोहराया कि कैंप कभी किसी से पैसे नहीं मांगेगा। यदि कोई व्यक्ति इस तरह का दुर्व्यवहार करने का प्रयास करता है तो लोगों से अनुरोध है कि वे तुरंत साझा किए गए नंबर पर कैंप को इसकी सूचना दें। संवाद