फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Championship: गत चैंपियन श्रीजा का खिताब बरकरार, साथियान ने पुरुषों का खिताब दूसरी बार जीता

Tue, 28 Mar 2023 02:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

महिला एकल के फाइनल में श्रीजा अकुला और सुतीर्था मुखर्जी के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। श्रीजा पहले पिछड़ गई थीं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने संकट से उबरते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन
Shreeja Akula - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिजर्व बैंक की मौजूदा चैम्पियन श्रीजा अकुला ने 84वीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन पश्चिम बंगाल की सुतीर्था मुखर्जी को 4-2 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा। जबकि पुरुकों के एकल वर्ग में जी साथियान ने हरमीत देसाई को 4-0 से पराजित कर अपना दूसरा खिताब जीता।

विज्ञापन


इससे पहले पंचकुला में 2021 में शीर्ष वरीयता प्राप्त शरत कमल को हराकर साथियान पहली बार चैंपियन बने थे। श्रीजा और साथियान दोनों को विजेता के रूप में अलग-अलग 2.75 लाख रुपये प्रदान किए गए। सोमवार को जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में खेले गए राष्ट्रीय चैंपियनशिप के अंतिम दिन खेले गए पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में जी साथियान ने हरमीत देसाई को सीधे सेटों में 11-9, 11-7, 11-8, 11-5 से हराकर खिताब हासिल किया।

वहीं, महिला एकल के फाइनल में श्रीजा अकुला और सुतीर्था मुखर्जी के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। श्रीजा पहले पिछड़ गई थीं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने संकट से उबरते हुए जीत हासिल की।
विज्ञापन


सुतीर्था अच्छी फॉर्म में थी और उसका फोरहैंड अच्छा चल रहा था, कुछ अविश्वसनीय क्रॉस-कोर्ट भी लगा रही थीं, लेकिन श्रीजा ने कभी भी आक्रामक रुख से समझौता नहीं किया। उप राज्यपाल के सलाहकार आरआर भटनागर से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया है।

पुरुष युगल में जीत चंद्र और अंकुर भट्टाचार्य की जोड़ी ने मारी बाजी

पुरष युगल के फाइनल में जीत चंद्र और अंकुर भट्टाचार्य की जोड़ी ने मोहम्मद अली और वंश सिंघल की जोड़ी को 11-6, 11-7, 11-6 से हराया। महिला युगल के फाइनल में श्रीजा अकुला और दीया चितले ने स्वस्तिका घोष और श्रुति अमृते को 11-7, 11-7, 8-11, 14-12 से हराया। मिश्रित युगल फाइनल में मानव ठक्कर और अर्चना कामथ की जोड़ी ने अंकुर भट्टाचार्य और मौमिता दत्ता को 11-5, 14-12, 11-3 से हराया।

25 साल बाद प्रदेश की मेजबानी में हुई चैंपियनशिप

जम्मू-कश्मीर ने 25 साल बाद राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस चैंपियनशिप की मेजबानी की। 1997 में अंतिम बार जम्मू-कश्मीर में ये प्रतियोगिता हुई थी। 20 से 27 मार्च तक चली चैंपियनशिप में शरत कमल, मनिका बत्रा, जी. साथियान, ज्ञानशेखरन जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इसमें 34 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के 900 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हालांकि मनिका बत्रा जैसी शीर्ष खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा जबकि शरत कमल को पीठ की चोट के चलते प्रतियोगिता से नाम वापस लेना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें