रियासी। फरार महिला को कटड़ा पुलिस ने 17 साल बाद गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान स्वर्णा देवी निवासी सुलगार, रामनगर (उधमपुर) के रूप में हुई है जो मौजूदा समय में आनंद नगर, तालाब तिल्लो बोहड़ी (जम्मू) में रह रही थी। महिला पर कटड़ा पुलिस स्टेशन में अंडर सेक्शन 48 और 48 एफ के तहत केस दर्ज है। उस के खिलाफ कोर्ट में चालान भी पेश किया गया था। कोर्ट में पेश नहीं होने पर 2003 में उसे भगोड़ा घोषित किया गया था।