फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी में खिलाड़ियों ने जीत के लिए लगाया दम

विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी अधिकारियों के साथ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल में अंतर स्कूल जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स विभाग की तरफ से किया गया। अंडर 17 आयु वर्ग में जोन के सोलह स्कूलों के 368 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खो- खो में हाई स्कूल नोमाई ने भारती विद्या मंदिर रियासी को हराया। रस्साकशी में हायर सेकेंडरी स्कूल रियासी के छात्रों ने1 भारती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों को हराया। वॉलीबॉल में हाई स्कूल कैंबल डंगा ने हायर सेकेंडरी स्कूल बगदार को मात दी। कबड्डी में हाई स्कूल ग्रा ने त्रिकुटा शिक्षा निकेतन रियासी को हराया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला अधिकारी तरसेम सिंह के दिशा-निर्देश पर राहुल बक्शी की देखरेख में किया गया। शुक्रवार को हुए मैचों के दौरान जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर आशा देवी मुख्य अतिथि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें