फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारें बदलीं पर स्पोर्ट्स ग्राउंड नहीं बना

Sat, 14 Feb 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जगती में रहने वाले हजारों कश्मीरी विस्थापितों को आज तक खेल मैदान की सुविधा नहीं मिल सकी है। वर्ष 2011 में खेल मैदान तैयार करने के लिए रिलीफ डिपार्टमेंट ने शिलान्यास भी किया था, पर आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है। मैदान को तैयार करने में 48 लाख रुपये खर्च होने थे। कश्मीरी विस्थापितों का कहना है कि अगर मैदान की सुविधा मिल जाए तो उनके बच्चे खेल के क्षेत्र में नाम कमाने के साथ अपना कैरियर भी बना सकते हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2011 में जब कश्मीरी विस्थापितों को जगती में क्वार्टर बनाकर दिए गए थे, तब सरकार को युवाओं के लिए खेल मैदान भी तैयार कर देना था। हालांकि, इसके निर्माण के लिए रिलीफ डिपार्टमेंट ने शिलान्यास भी दिया। तब विस्थापितों को लगा कि जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक जगती में खेल का मैदान नहीं बन पाया है। मैदान बनाने के लिए जमीन उपलब्ध है।

वर्तमान समय में यह जमीन निर्माण सामग्री रखने के काम में आ रही है। पूरा मैदान पत्थरों से भरा पड़ा है। इस पर खेलना तो दूर चलना भी मुश्किल है। युवाओं ने खुद ही वालीबाल खेलने के लिए जमीन के एक हिस्से पर सफाई की है। विनोद पंडिता, शादी लाल पंडिता, ऊषा देवी आदि कश्मीरी पंडित विस्थापितों ने बताया कि उनके बच्चों में क्रिकेट, वालीबाल, फुटबाल व अन्य खेलों के प्रति ललक है, लेकिन उन्हें सुविधाएं तो दूर एक मैदान तक नहीं मिल पाया है। मजबूरन युवा पार्कों में खेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब भी रिलीफ डिपार्टमेंट के अधिकारी जगती में आते हैं तो खेल मैदान तैयार करने की अपील करते हैं, पर कोई इसे गंभीरता से नहीं लेता है। अब आश्वासनों से इतने अधिक परेशान हो चुके हैं कि अधिकारियों को बताना ही बंद कर दिया गया है।

मैदान तैयार करने के लिए प्रयास जारी हैं। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी होंगे। इस वर्ष तक जगती के युवाओं के लिए खेल का मैदान तैयार करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

पीके कौल, एईई, रिलीफ डिपार्टमेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें