फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता चार से

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार फरवरी से एक लाख रुपये इनामी रियासी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज होगा। स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से आयोजित हो रही प्रतियोगिता की तैयारियां सोमवार से शुरू हो गई हैं। कल्ब के सदस्यों ने स्टेडियम की सफाई करवाने के साथ ही कई स्थानों पर पडे़ पत्थरों को हटाया वहीं, मैदान के एक हिस्से पर मिटटी डाल कर समतल किया है। इसके साथ ही मैदान में नई पिच भी तैयार की जा रही है। कल्ब के सदस्य एडवोकेट मोहम्मद सरवर मीर, नितिन अनंद, शादाब खान, शब्बीर अहमद, बलबीर सिंह, विजय पाल सिंह, निखिल देव सिंह व अशफाक मलिक ने बताया कि विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ सर्वश्रेष्ठ और हर मैच के मैन आफ द मैच को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें