फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चोरी की कार बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार सांबा थाने में राजीव गुप्ता पुत्र अशोक कुमार निवासी वार्ड-7/9 बनतालाब ने शिकायत दर्ज कराई। कहा कि 18-19 जनवरी की रात को उनकी मारुति स्विफ्ट कार नंबर जेके 21 ए- 1325, घर के सामने से चोरी हो गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाने में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। इस दौरान थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने कई संदिग्धों को पकड़ा। 2 संदिग्धों साहिल कुमार बुकी निवासी बुधवानी सांबा और कुणाल तेजी निवासी बनतालाब सांबा से पूछताछ के दौरान चोरी के मामले का खुलासा हुआ। उनके खुलासे के अनुसार चोरी की गई मारुति स्विफ्ट कार को मनोहर गोपाल सांबा से बरामद किया गया। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें