रियासी। गलवां में शहीद हुए जवानों की याद में रियासी में टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को दूसरे दिन हुए मुकाबले में उधमपुर ने माहौर को 110 रन से हराया। माहौर की टीम ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला। उधमपुर के बल्लेबाज अंकुश की शानदार 83 रन की पारी की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 225 रन बनाए। इसमें टीम की ओर से गौरव ने 39 और आर्यन ने 36 रन का योगदान दिया। इसके अलावा टीम को 36 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। माहौर के गेंदबाज बसीम ने तीन और सन्नी ने दो विकेट हालिस किए। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी माहौर की टीम की पारी 16.3 ओवर में 115 रन पर सिमट गई और 110 रन से मैच गंवा दिया। टीम के लिए बल्लेबाज बसीम ने सर्वाधिक 21, सन्नी ने 23 और एजाज ने 15 रन का योगदान दिया। उधमपुर के गेंदबाज सक्षम ने तीन व अंकुश व सन्नी ने दो-दो विकेट हासिल किए। बल्लेबाज अंकुश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।