फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सत्तोवाली में टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट, आठ टीमें दिखा रहीं दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सत्तोवाली के मैदान में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने टी-10 कॉस्को बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। एसपी हेडक्वार्टर इरशाद हुसैन राथर मुख्य अतिथि रहे। सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत करवाए जा रहे टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें दमखम दिखा रहीं हैं। यह टूर्नामेंट लीग-कम-नॉक आउट आधार पर खेला जाएगा। एसपी ने कहा कि जेके पुलिस युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए अलग-अलग प्रोग्राम आयोजित करने में हमेशा आगे रहती है। इस माैके पर एसडीपीओ आरएस पुरा सरदार गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी रवि परिहार व ग्रामीण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें