फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी में गैर हाजिर तीन अध्यापिकाएं निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजोरी। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) मोहम्मद हाफिज शेख ने मंगलवार को शहर के स्कूलों का औचक दाैरा किया। वार्ड-08 के मिडिल स्कूल में पांच शिक्षक धूप सेंकते मिले। तीन अध्यापिकाएं गैर हाजिर पाई गईं जिन्हें निलंबित कर दिया गया।
निलंबित अध्यापिकाओं में यासमीन अख्तर, नौशीन अख्तर और सोफिया अख्तर शामिल हैं। स्कूल में 82 विद्यार्थियों में से 53 ही उपस्थित थे। मिड-डे मील का रिकॉर्ड भी नहीं रखा गया था। पढ़ाई का स्तर बहुत खराब था। सीईओ ने हेडमास्टर को लापरवाही और कुप्रबंधन के बारे में स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। जेडईओ के माध्यम से दो दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा। जेडईओ को पूरे स्टाफ का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

गर्ल्स हाई स्कूल जवाहर नगर के निरीक्षण के दौरान सीईओ ने संस्थान के शैक्षणिक, प्रशासनिक और अस्वच्छ प्रबंधन में गंभीर अनियमितताएं और कमियां देखीं। स्कूल का समग्र कामकाज असंतोषजनक पाया गया। कोई उचित शैक्षणिक योजना दिखाई नहीं दी। होमवर्क ठीक से जांचा नहीं गया था। सामूहिक रूप से शिक्षकोें की कैजुअल लीव देखी गई। यह भी देखा गया कि शिक्षण कर्मचारियों के अवकाश में निरंतरता है।
विज्ञापन

लापरवाही को गंभीरता से देखते हुए सीईओ ने सभी स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्देश दिया कि वे इस संबंध में अपनी स्थिति दो दिनों के भीतर बताएं। ऐसा न करने पर नियमों के तहत चूक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इंचार्ज को निर्देश गया कि स्कूल के शैक्षणिक और स्वच्छता पक्ष में तत्काल प्रभाव से सुधार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें