फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मीरां साहिब वॉरियर क्लब ने जीता वाॅलीबाल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सतराइयां में पुलिस ने करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव सतराइयां में पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मिडिल स्कूल बाल में वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई। शनिवार को फाइनल मुकाबले में मीरां साहिब वॉरियर क्लब ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसपी हेडक्वार्टर जम्मू इरशाद हुसैन राथर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों काे ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि उन्हें नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जा सके। इस कार्यक्रम को स्थानीय समुदाय, विशेष रूप से युवाओं से व्यापक सराहना मिली। इससे गांव सतराइयां और आसपास के क्षेत्रों में सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पुलिस के प्रयासों की सराहना की। एसडीपीओ गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी आरएस पुरा रवि परिहार, थाना प्रभारी अरनिया दिलावर कुमार और अन्य अधिकारी भी इस माैके पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें