परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव रंगपुर में वीरवार को बाबा मोंगा नाथ की स्मृति में वार्षिक दंगल करवाया गया। चिब बिरादरी की तरफ से आयोजित दंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ-साथ अन्य राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्ती में दमखम दिखाया। पहला मुकाबला पहलवान अक्षय सिंह तथा हैपी अजनाला के बीच हुआ। इसमें अक्षय ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला संजय कुमार तथा विजय पहलवान के बीच हुआ जिसमें संजय कुमार ने जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला अमित और रविंद्र पहलवान के बीच हुआ जिसमें अमित ने बाजी मारी। दंगल में कई मुकाबले हुए जिनमें जम्मू-कश्मीर के साथ पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा आदि के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल कमेटी के सदस्यों ने विजेता तथा उपविजेता पहलवानों को नगद राशि व माली देखकर सम्मानित किया। कमेटी के प्रधान रमेश सिंह, उपप्रधान मदन सिंह, प्रवीण सिंह, अशोक सिंह, कश्मीर सिंह, पवन सिंह, दलेर सिंह, बलवंत सिंह ने बताया की वार्षिक मेला दंगल का आयोजन हर वर्ष दंगल कमेटी के सहयोग से किया जाता है।