फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सांबा में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस, बच्चों ने स्पर्धाओं में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर कार्यक्रम करवाए गए। जिला सांबा के सभी जोन में प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें 100 मीटर दौड़, कैरम, खो-खो, रस्सी कूद, हाफ मैराथन आदि खेल शामिल रहे, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा जिला युवा खल सेवाएं की जिला अधिकारी चंद्रकांता ने भी खेल प्रतियोगिताएं करवाईं। वहीं, दशमेश भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल दशमेश नगर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कक्षा एक से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों ने खो-खो, निंबू दौड़, कबड्डी में दमखम दिखाया। स्कूल की प्राचार्य मीनाक्षी संब्याल ने छात्रों को आज के दिन बारे में जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें