फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सेलांवाली में बराबरी पर छूटे बड़ी माली के मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव सेलांवाली में मंगलवार को पीर बाबा की याद में दंगल कमेटी सेलांवाली ने दगंल करवाया। इसमें बाहरी राज्यों के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। बड़ी माली के मुकाबले बराबरी पर छूटे। आल इंडिया राजपूत सभा के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ मुख्य अतिथि रहे। दंगल में 50 कुश्तियां हुईं। बड़ी माली पर दिल्ली के पहलवान युद्धवीर तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान अमीर खान के बीच मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर रहा। दोनों पहलवानों को 31000 रुपये नकद इनाम दिया गया। दूसरी कुश्ती जम्मू के युगराज तथा दिल्ली के विकास के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। दोनों को 21000 रुपये नकद इनाम से सम्मानित किया गया। नरेंद्र भाऊ ने कहा की युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें