फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घगवाल की बेटी समीक्षा यूटी स्तरीय वेट लिफ्टिंग में चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार फरवरी को राष्ट्रीय खेलों में दमखम दिखाने के लिए जाएंगी यूपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के घगवाल के गांव रेई की 10वीं कक्षा की छात्रा समीक्षा दुबे बीते माह हुई केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में चैंपियन बनी हैं। समीक्षा ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023-24 में वेट लिफ्टिंग खेलना शुरू किया। तीन वार यूटी चैंपियन रह चुकीं हैं। पिछले माह जम्मू में उन्होंने 103 किलोग्राम में प्रतियोगिता जीती थी। समीक्षा 48 किलो भार वर्ग में विजयी बनीं। चार फरवरी को वह राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मोदी नगर में जा रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह वहां से भी विजयी होकर लौटेंगी। समीक्षा के कोच नमन नारायण और राजेश शर्मा के अनुसार समीक्षा को काॅमनवेल्थ खेलों के लिए तैयार कर रहे हैं। इसी को देखते हुए बुधवार को एसडीएम घगवाल केएस बाली ने समीक्षा को सम्मानित किया और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें